नए कूड़ा प्रबंधन नियमों को लागू करने के लिए एमसीडी ने शुरू की तैयारी

Summary :

MCD News : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की ओर से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नए नियमों के प्रावधानों, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन प्रावधानों की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यशाला में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता…

MCD News : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की ओर से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नए नियमों के प्रावधानों, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन प्रावधानों की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यशाला में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर, अपर आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा समेत विभिन्न जोन के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 पर आधारित विशेष पुस्तिका और स्वच्छता टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। पुस्तिका में नए नियमों के साथ कचरे के पृथक्करण, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि घरों, बाजारों और संस्थानों में कचरे को शुरुआत में ही अलग करने से उसके संग्रहण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण की व्यवस्था बेहतर हो सकती है। उन्होंने स्वच्छ दिल्ली के लक्ष्य के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि नागरिकों को कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में पृथक करने की आदत अपनानी होगी। उनके अनुसार स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण पूरी स्वच्छता व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शुरू किए गए ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान को नए नियमों के प्रति जनजागरूकता से जोड़ने की बात कही।

Sumant Chaudhary