नई दिल्ली : आयुर्वेद में हर बीमारी का पूर्ण व सही इलाज संभव है। भविष्य में आयुर्वेद ही चिकित्सा पद्धति बनेगा। उक्त बातें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को नजफगढ़ के खेड़ा डाबर स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में संगोष्ठी के दौरान कही।
इस मौके पर जैन ने इस मौके पर संस्थान में हैप्पी थैरेपी, शिशु पालन व सुरक्षा केंद्र, लीच फार्मिंग केंद्र व मर्म चिकित्सा इकाई के रूप में चार नए केंद्रों का उद्घाटन भी किया।
इस मौके पर संस्थान की निदेशक डा. विदुला गुज्जरवार, उपनिदेशक डा. एनआर सिंह, गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य डॉ. प्रदीप अग्रवाल के अलावा देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



