राजधानी में एक मामला काफी चर्चाओं में है। महरौली हत्याकांड ने पूरे देश को झंकझोर के रख दिया है। आरोपी आफताब 6 महीने पहले ही अपनी गर्लफेंड की हत्या कर उसके 32 टुकड़े करके जंगलों में फैंक दिया । इस मामले की दिल्ली पुलिस छानबीन कर रही है। राजधानी पुलिस ने साकेत कोर्ट से बुधवार को नार्को टेस्ट के लिए व्यापक तौर से मंजूरी ले ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आफताब सच को छूपा रहा है औऱ केस को गोल-गोल घुमा रहा है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने यह अहम फैसला लिया है।
साकेत कोर्ट से नार्को टेस्ट की ली मंजूरी
दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए यह कहते हुए अनुमति मांगी थी कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इससे पहले, पुलिस उसे छतरपुर में उसके घर भी लेकर गई थी, जहां वह श्रद्धा के साथ रहता था। सूत्रों ने बताया कि जब आफताब को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने जांचकर्ताओं को बताया कि पीड़िता 22 मई को घर से निकल गई थी।

सूत्रों ने कहा, हालांकि, उसका सामान घर पर था, जिस पर आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने केवल उसका फोन लिया था। उसने यह भी कहा कि उसके जाने के बाद से उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की। जांचकर्ताओं ने जांच में पाया कि आरोपी उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करता था, जिसमें लोकेशन महरौली की दिखाई गई थी। कड़ी पूछताछ के बाद आफताब ने आखिरकार पीड़िता की हत्या करने और फिर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने की बात कबूल की। आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



