बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री का जाना- माना चेहरा है। कई बड़े अवार्ड्स एक्टर अपने नाम कर चुके है। लेकिन क्या आप जानते है कि अपने करियर की शुरुवात मे एक्टर को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा? अब खुद रणवीर सिंह ने अपने साथ हुई उनकी घटनाओ का ज़िक्र किया जिसे उन्होंने अपने करियर के शुरुआतों दौर मे फेस किया था। आपको बता दे, रणवीर सिंह को भी कास्टिंग काउच जैसी सिचुएशन से गुज़रना पड़ा था।

अब खुद एक्टर ने कई शॉकिंग खुलासे किए है। दरअसल, रणवीर हाल ही में एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बात की। रणवीर ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का एक्रिसपीयंस भी शेयर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने खुलासा किया कि एक फिल्म मेकर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था। इसके बाद उसने अपने मजे के लिए रणवीर के पीछे अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया था।

हालांकि रणवीर ने उस फिल्ममेकर का नाम रिवील नहीं किया। लेकिन ये ज़रूर बताया है कि वो शख्स अब इस दुनिया मे नहीं है। आपको बता दे, इवेंट में रणवीर ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि 3 साल तक मुझे एक ब्रेक के लिए भटकना पड़ा था।

रणवीर ने आगे कहा- ‘एक आदमी ने मुझे अजीब जगह बुलाकर पूछा कि तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर? मैं खुद को स्मार्ट नहीं समझता था तो मैंने कह दिया कि मुझे लगता है कि मैं एक हार्ड वर्कर हूं। इस पर उस आदमी ने कहा- डार्लिंग स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो। स्ट्रगल के उन तीन सालों में मुझे इस तरह के कई एक्सपीरिएंस हुए, मैं ये सब कभी नहीं भूल सकता। जिसके बाद मुझे अपनी वैल्यू पता चली। लेकिन इतना सब सहन करने के बाद अब लगता है कि शायद इसी वजह से मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं।’

आपको बता दे, रणवीर सिंह आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। वही अब रणवीर एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



