ग्वालियर : देश भर में विकास के कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं, उनमें ग्वालियर शहर में सरकार द्वारा अनेक बडी बडी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में ग्वालियर का स्वरुप एक अत्याधुनिक शहर के रुप में दिखाई देगा। ग्वालियर में भी दिल्ली, मुंबई जैसे बडें शहरों की तर्ज पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उक्ताशय के विचार केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वार्ड 40 स्थित खासगी रोड ढोलीबुआ के पुल के पास निगम भूमि पर बन रहे अत्याधुनिक शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने वार्ड 40 स्थित खासगी रोड ढोलीबुआ के पुल के पास निगम भूमि पर 1 करोड 33 लाख रुपए की लगात से बन रहे अत्याधुनिक शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चैधरी, सभापति राकेश माहौर, ढोलीबुआ महाराज, विवेक जोशी, रमेश पठारिया, एमआईसी सदस्य खेमचंद गुरवानी, लेखा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्षद श्रीमती गीता दंडोतिया,
गीता कुशवाह सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि शहर में नगारिकों को मूलभूत अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उददेश्य से अमृत योजना एवं स्मार्ट सिटी योजना के तहत तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जिनका लाभ आने वाले समय में शहर के नागरिकों को मिलने लगेगा। इस अवसर पर अत्याधुनिक शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का नाम नगर निगम में स्टेन्डिंग कमेटी के पूर्व चेयरमेन एवं समाजसेवी स्व भीकम सिंह कुशवाह के नाम पर रखने की घोषणा भी अतिथियों द्वारा की गई। इस अवसर पर रमेश चंद सेन, राजू केलकर, केशव मंसूरिया, भगवान सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र श्रीवास्तव एवं आभार व्यक्त नवीन चैधरी द्वारा किया गया।


Download Android App
Download iOS App



