जनभावनाओं और स्थानीय पहचान के अनुरूप तय हुए मेट्रो स्टेशनों के नाम: CM रेखा गुप्ता

Summary :

Metro Stations Renamed in Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और राज्य नाम प्राधिकरण (एसएनए) की चेयरमैन श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के कुछ पुराने और नए स्टेशनों के नामों में परिवर्तन किया गया है। वहीं, कुछ नाम वैसे ही रखे गए हैं, जैसे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे। प्राधिकरण की चेयरमैन का कहना है कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं, इसलिए हर नाम पर गंभीरता से विचार करके ही अंतिम निर्णय लिया गया…

Metro Stations Renamed in Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और राज्य नाम प्राधिकरण (एसएनए) की चेयरमैन श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के कुछ पुराने और नए स्टेशनों के नामों में परिवर्तन किया गया है। वहीं, कुछ नाम वैसे ही रखे गए हैं, जैसे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे। प्राधिकरण की चेयरमैन का कहना है कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं, इसलिए हर नाम पर गंभीरता से विचार करके ही अंतिम निर्णय लिया गया है।

Metro Stations Renamed in Delhi

Metro Stations Renamed in Delhi
Metro Stations Renamed in Delhi

इस निर्णय की जानकारी देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री व प्राधिकरण की चेयरमैन श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा करते हुए प्राधिकरण ने 12 नाम यथावत रखने, 7 में संशोधन करने और 2 स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

CM Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि स्टेशनों के नाम बदलते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखा गया। इनमें उस क्षेत्र की स्थानीय पहचान, उसका ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिली सिफारिशें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाम ऐसे रखे गए हैं, जिससे यात्रियों को किसी तरह की भ्रम की स्थिति न हो और इलाके की भौगोलिक पहचान साफ रहे। जहां जरूरी लगा, वहां आसपास के प्रमुख क्षेत्रों के नाम जोड़कर संयुक्त नाम भी मंजूर किए गए हैं ताकि लोगों को दिशा समझने में आसानी हो।

Delhi Government Metro Update

इनमें यथावत रखे गए मेट्रो स्टेशनों के नाम मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झड़ौदा माजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि, मौजपुर-बाबरपुर है। संशोधित स्टेशनों के नामों में उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार), जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर), खानपुर-वायुसैनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1) और मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव) शामिल हैं।

Delhi Metro News 2026

Metro Stations Renamed in Delhi
Metro Stations Renamed in Delhi

इन नामों में संशोधन संबंधित क्षेत्रों की स्थानीय पहचान और स्पष्ट दिशा संकेत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पूर्णतः परिवर्तित नामों में हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नॉर्थ पीतमपुरा) और मधुबन चौक (पीतमपुरा) शामिल है। इस स्टेशन का नाम पूरी तरह बदलकर क्षेत्र की स्थानीय पहचान के अनुरूप रखा गया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक स्टेशन का नाम क्षेत्रीय वास्तविकता और जनभावनाओं के अनुरूप हो। राज्य नाम प्राधिकरण ने हर प्रस्ताव पर तथ्यात्मक परीक्षण और विस्तृत चर्चा के बाद ही निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि किसी क्षेत्र से तर्कसंगत और जनहित आधारित प्रस्ताव प्राप्त होता है तो प्राधिकरण उस पर नियमों और मानकों के अनुसार विचार करेगा।

ALSO READ: Delhi के दो बड़े स्कूलों को बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।