नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रात 10 बजे तक चलेगी। इस संबंध में मेट्रो प्रशासन ने बताया कि दिवाली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (शहीद स्टाल – नई बस अड्डा, रिठाला) सहित सभी मेट्रो लाइन टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा रात दस बजे चलेगी। सुबह के समय इन लाइनों ट्रेन नियमित समय पर ही चलेगी। यात्रियों को रात दस बजे के बाद अपनी व्यवस्था से चलना होगा।
जो यात्री समयपुर बादली, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, द्वारका सेक्टर -21, वैशाली, कीर्ति नगर, इंद्रलोक, मुंडका, कश्मीरी गेट, राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क, शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी (वेस्ट), नई दिल्ली और द्वारका सेक -21 मेट्रो स्टेशन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के) के लिए सफर करते हैं उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पाएगी। बता दें कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं आम दिनों में सुबह 6 बजे से सभी लाइनों पर और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 4:45 बजे से शुरू हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



