कोटद्वार : सिंचाई बाढ़ एवं पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ रोकने के स्थायी प्रबंधन योजना बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। सिंचाई मंत्री ने हरिद्वार जनपद के बाद कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का हवाई दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। सिंचाई खंड कोटद्वार के अधिशासी अभियंता सुधीर मोहन डियूंडी ने बताया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लाल कपड़ों के साथ कोटद्वार से भाबर तक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद थे।
आज से शुरू होगी बाढ़ प्रभावित केरल के कोच्चि एयरपोर्ट की सेवाएं
जिन्होंने जमीन से लाल कपड़े फहराकर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान उनके साथ विभाग के एचओडी चीफ इंजीनियर, सिंचाई एके दिनकर भी थे। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थाई प्रबंधन योजना बनकर भारत सरकार को वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए। उधर, कांगेस पदाधिकारियों ने सिंचाई मंत्री के दौरे को पीड़ितों के साथ मजाक बताया। कहा कि भाजपा सरकार पिछली आपदा से कोई सबक नहीं ले सकी है।


Download Android App
Download iOS App



