दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मॉडल टाउन में एक हिट एंड रन मामले में शामिल एक 17 वर्षीय लड़के को पकड़ा है, जिसमें दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई थी और उनका 6 वर्षीय भाई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विजयंत आर्य ने कहा, ‘हमने दुर्घटना में शामिल एक होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है और कक्षा 12 के नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है जो दुर्घटना के समय कार चला रहा था।’पुलिस के अनुसार, दुर्घटना जीटी रोड पर गुरुद्वारा नानक प्याऊ के पास सोमवार रात को हुई।
पुलिस ने कहा कि जसपाल सिंह अपने तीन बच्चों और एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। मॉडल टाउन में सीएनजी पंप पर पहुंचने के बाद, परिवार एक रिफिल कराने के लिए नीचे उतर गया। जसपाल का दोस्त मिलाप सिंह तीनों बच्चों को सड़क के रास्ते गुरुद्वारे ले गया, जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
अधिकारी ने कहा, ‘एम्स ट्रॉमा सेंटर में सात वर्ष की एक लड़की और सफदरजंग अस्पताल में चार साल की लड़की (दोनों बहने) ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का अभी भी एम्स और सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।’
दुर्घटनास्थल पर मिले सुराग से दिल्ली पुलिस ने अपराधी और उसके वाहन की तलाश शुरू कर दी। चूंकि वाहन का स्वामित्व तीन बार बदल गया था, इसलिए पुलिस को वाहन का पता लगाने में थोड़ा समय लगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद आखिरकार कार एक मैकेनिक की दुकान पर मिली।


Download Android App
Download iOS App



