ढाई महीने के बेटे को लेकर विधानसभा पहुंची विधायक, मस्ती करते दिखे अन्य MLA

Summary :

NULL

दिल्ली सचिवालय से लेकर विधानसभा तक एक ढाई महीने का बच्चा अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर सुर्खियों में आ गया है। रोहतास नगर विधानसभा सीट से विधायक सरिता सिंह का बेटा अद्वैत अभिनव राय अभी महज दो महीने का है, लेकिन सरिता सिंह उसे हर ऑफिस मीटिंग अपने साथ लेकर जाती है। सरिता अपने बच्चे को काम पर ले जाकर कामकाजी महिलाओं के सामने एक नया मानक खड़ा कर रही हैं।

दिल्ली विधानसभा में यह बच्चा सभी विधायकों का चहेता है

बुधवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान अद्वैत को एमएलए लॉन्ज में रखा गया था। जब सरिता विधानसभा में अपनी बात रख रही थीं तो दूसरे विधायक बच्चे का ख्याल रख रहे थे। इस दौरान उपसभापति राखी बिड़ला ने बच्चे को फीडिंग कराने के लिए सरिता को ब्रेक भी दिया। काम करते हुए बच्चे की देखभाल करने पर सरिता की जमकर तारीफ हो रही है, उनके साथ के लोगों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।

सरिता ऐसा करके कामकाजी महिलाओं को मातृत्व का संदेश दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरिता कहती हैं कि उनका बच्चा अभी इतना छोटा है कि उसकी देखभाल मां ही कर सकती है, काम भी जरूरी है, इसलिए दोनों में सामंजस्य बैठाकर उन्हें बच्चे को साथ लेकर ही चलना पड़ता है। सरिता काम के दौरान बच्चे के लालन-पालन करने को बोझ नहीं मानती हैं, बल्कि खुशी जताती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें बच्चे को संभालते हुए काम करने में अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई।

सरिता यह भी कहती हैं कि अब समय पहले जैसा नहीं है। पहले बुजुर्ग महिलाएं विधायक होती थीं, अब आने वाले दिनों जवान महिलाएं विधायक बनेंगी। उनके बच्चे भी होंगे, ऐसे में बच्चे के साथ कामकाज देखना आम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी शादी विधायक बनने के बाद हुई थी। दिल्ली विधानसभा सत्र में जब सरिता अपनी बात रखती थी्ं तब साथी विधायक लाउंज में उनके बच्चे की देखभाल करते थे। इस दौरान उन्हें महिलाओं ही नहीं बल्कि अपने पुरुष साथियों का भी भरपूर सहयोग मिला। वे बच्चे के साथ खूब खूलते और मस्ती करते हुए देखे गए। और जो मां अपने बच्चे को फीडिंग कराती हैं वे बच्चे को घर पर छोड़ना नहीं चाहेंगी।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team