त्रिपुरा में आगामी 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में निर्वाचन आयोग ने 40 मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती का फैसला लिया है। इन मतदान केन्द्रों पर चुनाव कर्मी और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीराम तारानिकांत ने आज यहां बताया कि 40 विधानसभा क्षेत्रों के 40 मतदान केन्द्रों की पहले ही पहचान की जा चुकी है और यहां पर चुनाव कर्मी तथा सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी।
उन्होंने बताया कि सभी 3214 मतदान केन्द्रों को हर तरह की सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है जिनमें विकलांगों के अनुकूल रैम्प, चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचरियों के लिए बिजली, पानी और शौचालयों की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। जिन मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी वहां का माहौल उनके अनुकूल बना दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कईं मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी लेकिन इस बार यह संख्या ज्यादा है। चुनावों को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की 300 कंपनियों को तैनात किया जाएगा और ऐसी 25 कंपनियां पहले ही राज्य में आ चुकी हैं। राज्य में इस समय पांच हजार सर्विस मतदाता हैं जो ईटीबीपीएस के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगें।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



