monkeypox: मंकीपॉक्स ने दिल्ली में दी दस्तक! केजरीवाल बोले- डरने की जरूरत नहीं, LNJP में बना स्पेशल वार्ड

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में 34 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है और उसने विदेश की कोई यात्रा नहीं की थी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह चौथा मामला सामने आया है।

भारत की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया हैं। जिसकों लेकर केजरीवाल सरकार अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की पुष्टि के बाद से राज्य में डर का माहौल बन सा गया हैं। क्योंकि लोगों को अभी तक कोरोना महामारी से छुटकारा मिला नहीं था कि अब एक और नए वायरस ने दस्तक दे दी हैं। 
केजरीवाल ने ट्वीट करके बोले……

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक तौर से ट्वीट करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं , क्योंकि मरीज सामान्य स्थिति में है और हमने अपनी पैनी नजर इस मरीज पर बनाई रखी हैं। इस गंभीर बिमारी को लेकर केजरीवाल बोले कि आप पार्टी सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाकर रखा हुआ हैं, डॉक्टरों की पूरी टीम इस नए मरीज को लेकर काफी सख्त है और इसे फैलने से रोकने के लिए और रक्षा के लिए अहम इंतजाम कर रखे हैं।

मंकीपॉक्स वायरस से लोगों में बनी हुई है दहशत
राष्ट्रीय राजधानी में 34 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है और उसने विदेश की कोई यात्रा नहीं की थी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह चौथा मामला सामने आया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संक्रमित पाए गए व्यक्ति ने हाल में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक जश्न में हिस्सा लिया था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे करीब तीन दिन पहले यहां मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उसके नमूने शनिवार को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे भेजे गए थे और उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

Desk Team