मंकीपॉक्स ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है, शरूआती दिनों से अनुमान लगाया जा रहा था कि यह वायरस कहीं कोरोना की तरह विशाल महामारी न बन जाए। लेकिन विश्व के अधिकतर देशों में फैलने के बाद लोगों में इसका खौंफ बनता जा रहा हैं। ऐसा ही भारत की राजधानी दिल्ली में पाया गया जहां पर नाइजीरिया से आई हुई महिला इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस मंकीपॉक्स के आने के बाद देश में इस वायरस के कुल मरीजों की संख्या 14 हो गई हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को आधिकारिक सूत्रों से सांझा की गई हैं।

दिल्ली के इस अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि महिला को 16 सितंबर को यहां लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाइजीरियाई मूल के एक और व्यक्ति को रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।


Download Android App
Download iOS App



