देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। लॉकडाउन के दौरान सोमवार को सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली में 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 3358 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक भादंसं की धारा 188 (नौकरशाही की तरफ से जारी आदेश की अवमानना) के तहत शाम पांच बजे तक 201 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के उचित निर्देशों का पालन करना) के तहत 3358 लोगों को हिरासत में लिया गया और 322 वाहन जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने के लिए लोगों के खिलाफ 161 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि आवाजाही के लिए 544 पास जारी किए गए है। दिल्ली पुलिस अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए 24 मार्च के बाद से 77 हजार 241 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बता दें, राजधानी दिल्ली में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1154 तक पहुंच गई है जबिक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके है। वहीं, देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। महामारी की चपेट में अबतक कुल 9,352 लोग आ चुके हैं जबकि 324 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, इस वायरस से अबतक कुल 980 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



