कश्मीर के बारामूला जिले के एक दर्जन से अधिक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की शपथ लेते हुए शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।
पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा में शामिल नए कार्यकर्ताओं में से नौ उरी चुनाव क्षेत्र से हैं जिनमें यूथ नेशनल कांफ्रेंस के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, पीपुल्स कांफ्रेस के संयोजक इशफाक अहमद लोन, सरपंच सोफिया बेगम और पंचायत अध्यक्ष जावीद हुसैन शामिल हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार राफियाबाद के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित तंगमर्ग पीडीपी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल अहद मलिक और पंच मोहम्मद शफी नजर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा, “हम क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने के लिए आए हैं। मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ अभियान ने अल्पसंख्यक समुदाय और सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है जो पिछले सात दशकों तक हाशिये पर थे।”


Download Android App
Download iOS App



