पश्चिमी दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी जिले के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार रात हुए बवाल को लेकर गुरुवार को पुलिस ने करीब 30 लोगों से पूछताछ की। उधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 8 वीडियो फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। वहीं लोगों ने गुरुवार को भी न्याय की मांग की। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त मामले में करीब छह पुलिसकर्मियों के ऊपर गाज गिर सकती है। हालांकि इस संबध पर पूछे जाने पर जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वीडियों को देखकर पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अबतक दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।
अब तक हुआ यह
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं से जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो अभी तक क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच शुरू नहीं की है।
सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े नेता…
घटना के बाद सिख जगत के राजनेताओं ने अपनी सक्रिय भागेदारी निभाने के बाद अब सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी शुरू कर दी है। ये नेता फेसबुक और अपने ट्विटर अकाउंट से तरह-तरह के वीडियो व ट्वीट के हवाले से हमलावर नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ सिख नेता सरबजीत के विरोध में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
इस मामले में सोशल मीडिया पर नहीं थम रही जंग
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पुलिस द्वारा ग्रामीण सेवा चालक की पिटाई का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। बीते तीन दिनों से जहां एक ओर दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से सिखों की मौजूदगी थाने के बाहर है। वहीं सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और पोस्ट ने मामले को जीवित रखने का काम किया है। हालांकि बुधवार से ही थाने के बाहर सिख नहीं दिखे लेकिन सोशल मीडिया पर मामला अब भी तूल पकड़ा हुआ है।
जिसको लेकर सिख नेताओं ने अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे और सौहार्द बरकरार रखने की अपील की है। गुरुवार को भी सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें एक सिख को सरेआम कथित रूप से ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा पीटा जा रहा है। बताया जाता है कि मामला राजस्थान का है। इस वीडियो के बाद भी सिखों में रोष व्याप्त है।


Download Android App
Download iOS App



