मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत का मालिक सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता था, जो घटना के बाद से फरार है। इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को दी। पुलिस ने मालिक की पहचान मनीष लाकड़ा के रूप में की है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह इमारत में मौजूद था या नहीं। अधिकारी ने बताया कि अभी मालिक कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल उसे पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।
घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। आग सबसे पहले इमारत की पहली मंजिल पर लगी। पहली मंजिल पर एक सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी मौजूद थी। पुलिस ने इन कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है। इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



