केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बेचैनी और अचानक रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तोमर को मंगलवार को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एम्स पहुंचकर तोमर का हालचाल जाना। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



