केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित केरल के पुनर्निर्माण के लिए 30,000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसाक ने कहा,’हमें पूंजीगत व्यय के लिए 20,000 करोड़ रुपये और राजस्व व्यय के लिए 10,000 करोड़ रुपये की जरूरत है।’
पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल सड़कों, पुलों, इमारतों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा, जबकि राजस्व व्यय का इस्तेमाल कृषि फसलों व इसके अलावा घरों के नुकसान के मुआवजे और बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये देने में होगा। इसाक ने कहा, ‘सार्वजनिक योगदान के जरिए 6,000 करोड़ रुपये नकद मिलने की उम्मीद है।
अत्यधिक बारिश की केरल सरकार को पूर्व दी गई थी चेतावनी : मौसम विभाग
इसके अलावा अन्य 4,000 करोड़ रुपये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे व अन्य केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं से मिलेंगे।’ अन्य 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इसाक ने कहा कि राज्य, केंद्र से संपर्क करेगा और उन पर उधार देने व इस तरह के दूसरे तरीकों की मंजूरी देने के लिए दबाव बनाएगा।
इसाक ने सोमवार को विशेष लॉटरी लॉन्च की। लॉटरी के हर टिकट की कीमत 250 रुपये है। इसका ड्रॉ 3 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इससे 100 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



