नई दिल्ली : समाज को मानसिक रोगियों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। यह कहना है दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव का। रविवार को दिल्ली साइकियाट्रिक सोसायटी द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों के साथ भेदभाव होता है। हमें इसे रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। सरकार जनता के हित में काफी काम कर रही। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है, आने वाले दिनों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं डॉक्टर व मरीज के संबंध में उन्होंने कहा कि कुछ समय से हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। इसे रोकने के लिए प्रयास करने होंगे। हमें दोनों के संबंध को सुधारने के लिए प्रयास करना होगा। पहले डॉक्टर को भगवान के रूप में देखा जाता था। वहीं इस मौके पर इहबास के निदेशक डॉ.निमेश ने कहा कि हमें मनोरोगियों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है।
जबकि वरिष्ठ मनोविशेषज्ञ व सोसायटी के महासविच डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि हर तबके में मानसिक रोगी होते हैं। उनके प्रति भेदभाव करने की जगह जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक मनोरोग दूसरे नंबर पर आ जाएगा। लोगों में बढ़ता तनाव मनोरोग बढ़ा रहा है। हमें इससे निपटने के लिए डॉक्टरों की फौज तैयार करनी होगी।


Download Android App
Download iOS App



