देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार ने दूसरा बड़ा तोहफा दिया है। पहले रेखा गुप्ता सरकार ने नीट री एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों DTC बस की फ्री सेवा देने ऐलान किया था। अब सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि घंटों इंतजार करने वाले अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। CM रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी में सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। ताकि अभिभावक गर्मी से बच सकें और आरामदायक माहौल में अपने बच्चों का इंतजार कर सकें।
Cooling Zones at NEET Centres: परीक्षा केंद्रों बनाए गए 97 कूलिंग जोन
दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालयों में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं। इन परीक्षा केंद्रों के आस-पास जिला प्रशासन की तरफ से विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं। यहां अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, शिकंजी,ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साल लाखों अपने सपनों के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं। छात्र तो परीक्षा केंद्र के अंदर होते हैं, लेकिन उनके माता-पिता कई घंटों बाहर इंतजार करते हैं। जहां अक्सर उन्हें तेज गर्मी और धूप करना पड़ता है।
NEET Parents Facilities: क्या बोली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा का सफल आयोजन नहीं, बल्कि परीक्षा से जुड़े हर व्यक्ति के अनुभव को बेहतर बनाना है। जब अभिभावक सहज और निश्चिंत रहेंगे तो छात्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ एग्जाम दे सकेंगे। दिल्ली सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देती है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। यह पहल केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि उन लाखों माता-पिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है जो अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App




