राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर माह के चरण वाले सीरो-सर्वे की शुरुआत कर दी गई है, जोकि पहले विलंबित हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 की परिस्थितियों का बेहतर तरीके से पता लगाने के लिए यहां पिछला सर्वेक्षण एक-सात सितंबर के बीच किया गया था।
नए सर्वेक्षण की शुरुआत एक अक्टूबर से होनी थी लेकिन पिछले महीने किए गए सर्वेक्षण के नतीजे 30 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के चलते इस माह के चरण की शुरुआत में देरी हुई। आधिकारिक सूत्र ने कहा, ” इस महीने का सर्वेक्षण 15 अक्टूबर से शुरू हुआ। कुल 15,16 4 नमूने एकत्र किए जाएंगे।”


Download Android App
Download iOS App



