ड्रग्स तस्करी नाइजीरिन गिरफ्तार, 20.91 ग्राम एमडीएमए बरामद

Summary :

Nigerian Drug Smuggler Arrested : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान 51 वर्षीय माइकल इजुचुक्वु उर्फ एम्ब्रोस के तौर पर हुई है। गोविंद पुरी थाना पुलिस ने इसके कब्जे से 20.91 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। आरोपी फिलहाल उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में रह रहा था। आरोपी पर हरियाणा में भी ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक एफआईआर दर्ज है। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि गोविंदपुरी थाना पुलिस को 16 अगस्त की शाम इलाके…

Nigerian Drug Smuggler Arrested : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान 51 वर्षीय माइकल इजुचुक्वु उर्फ एम्ब्रोस के तौर पर हुई है। गोविंद पुरी थाना पुलिस ने इसके कब्जे से 20.91 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। आरोपी फिलहाल उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में रह रहा था। आरोपी पर हरियाणा में भी ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक एफआईआर दर्ज है।

डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि गोविंदपुरी थाना पुलिस को 16 अगस्त की शाम इलाके में ड्रग्स की सप्लाई के लिए विदेशी नागरिक के आने की सूचना मिली। तुरंत एटीओ इंस्पेक्टर बैंकेटेश, एसआई दया शंकर और एसआई यशवीर की टीम ने जाल बिछा दिया।

पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को जांच के लिए रोका। तलाशी में इसके पास से एमडीएमए बरामद हुआ। इस बाबत गोविंदपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह एमडीएमए कहां से लाया था। उसके साथ और कौन लोग इस धंधे में लिप्त हैं। पुलिस आरोपी के दस्तावेज और वीजा की स्थिति की भी जांच कर रही है।

Sumant Chaudhary