सावधान! NEET-PG में नहीं होगा कोई Special Stray Vacancy Round, एनएमसी ने छात्रों को किया सतर्क

Summary :

NMC Official Warning for NEET PG: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नीट पीजी- 2025 को लेकर बड़ा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का एडमिशन मान्य नहीं होगा। आयोग ने यह कदम उन रिपोर्ट्स के बाद उठाया है, जिनमें कुछ संस्थानों द्वारा नियमों की अनदेखी कर “इंस्टीट्यूशनल वैकेंसी सीटों” को जारी करने और कथित तौर पर बेचने की कोशिश की बात सामने आई है। एनएमसी के पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (पीजीएमईबी) द्वारा 1 अप्रैल 2026 को जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि नीट-पीजी 2025 के लिए कोई स्पेशल स्ट्रे…

NMC Official Warning for NEET PG: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने नीट पीजी- 2025 को लेकर बड़ा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का एडमिशन मान्य नहीं होगा। आयोग ने यह कदम उन रिपोर्ट्स के बाद उठाया है, जिनमें कुछ संस्थानों द्वारा नियमों की अनदेखी कर “इंस्टीट्यूशनल वैकेंसी सीटों” को जारी करने और कथित तौर पर बेचने की कोशिश की बात सामने आई है। एनएमसी के पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (पीजीएमईबी) द्वारा 1 अप्रैल 2026 को जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि नीट-पीजी 2025 के लिए कोई स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी दोहराया गया कि 28 फरवरी 2026 के बाद किया गया कोई भी एडमिशन पूरी तरह अवैध माना जाएगा।

एनएमसी ने छात्रों को भी सतर्क रहने की दी सलाह

आयोग ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मेडिकल काउंसलिंग अथॉरिटीज और मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों, डीन और प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित गाइडलाइंस और टाइमलाइन का सख्ती से पालन करें। एनएमसी ने छात्रों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार, कुछ संस्थान कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर छात्रों को भ्रमित कर सकते हैं और उन्हें ऐसी सीटों का लालच दे सकते हैं, जो बाद में रद्द हो सकती हैं। ऐसे में छात्रों को किसी भी अनधिकृत ऑफर या जानकारी के जाल में फंसने से बचने की जरूरत है।

फोर्डा के डॉ. ध्रूव चौहान का मानना है कि इस तरह की अनियमितताएं न केवल छात्रों के भविष्य को खतरे में डालती हैं, बल्कि मेडिकल शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करती हैं। एनएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट-पीजी 2025 की एडमिशन प्रक्रिया अब पूरी तरह बंद हो चुकी है और किसी भी नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: करोल बाग के 108 फुट मंदिर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टेका माथा, हनुमान चालीसा का पाठ कर लिया आशीर्वाद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।