पेट्रोल-डीज़ल-CNG दाम अपडेट: 3 April 2026, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Summary :

Petrol Diesel Price 3 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से…

Petrol Diesel Price 3 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

वहीं भारत में हर दिन की तरह आज 3 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पुणे ₹104.04 ₹90.57
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45

आपके शहर में LPG का रेट

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹2,078.50
कोलकाता ₹939.00 ₹2,208.00
मुंबई ₹912.50 ₹1,836.00
चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
नोएडा ₹910.50 ₹1,884.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹2,161.00
हैदराबाद ₹965.00 ₹2,105.50
जयपुर ₹916.50 ₹2,031.00
गुड़गांव ₹921.50 —
भुवनेश्वर ₹939.00 —
चंडीगढ़ ₹922.50 —
लखनऊ ₹950.50 —
पटना ₹1,002.50 —
तिरुवनंतपुरम ₹922.00

CNG Rate Today: देखे CNG के लेटेस्ट रेट

CITY CNG PRICE PER KG (₹) CHANGES (₹)
आगरा 96.75 0.00
अमृतसर 87.58 0.00
दिल्ली 77.09 0.00
फरीदाबाद 87.52 0.00
गांधीनगर 80.44 0.00
गाज़ियाबाद 85.70 0.00
गुरुग्राम 82.12 0.00
इंदौर 95.45 0.00
कानपुर 96.00 0.00
लखनऊ 96.75 0.00
मंगलुरु 80.95 0.00
मेरठ 84.50 0.00
मुंबई 80.50 0.00
नागपुर 88.90 0.00
नासिक 93.65 0.00
नोएडा 85.70 0.00
पुणे 91.50 0.00
वडोदरा 81.35 0.00

Petrol Diesel Price 28 Mar 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ? (Petrol Diesel Price 3 April 2026)

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।

ALSO READ: पेट्रोल 13 रूपये से घटकर 3, डीजल पर जीरो हुई एक्साइज ड्यूटी… तेल संकट के बीच सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।