अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है, इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है और ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही है।
चड्ढा ने ट्वीट किया, ” आम आदमी पार्टी के पंजाब के सह-प्रभारी के रूप में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और हम बातचीत नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच संभावित गठजोड़ के बारे में एक खबर को टैग करते हुए स्पष्टीकरण दिया।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के नए मामलों का रिकॉर्ड रोजाना कम होता जा रह है। रविवाद को दिल्ली में संक्रमण के 66 नए मरीज सामने आए जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों ये यह जानकारी मिली।
कोविड-19 के इन नये मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,35,910 हो गए हैं। इसमें से 14.10 लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब 25,043 हो गई है। शनिवार को, दिल्ली में 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आये थे।

Download Android App
Download iOS App