राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है । नागरिक निकाय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है । इसमें कहा गया है कि पांच फरवरी तक दिल्ली में 33 मामले सामने आये थे । इसमें कहा गया है कि पिछले एक सप्ताह में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है ।
नागिरक निकाय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल 12 फरवरी तक डेंगू के 33 मामले सामने आये हैं । खबरों के अनुसार एक जनवरी से 12 फरवरी की अवधि के बीच पिछले तीन साल में दो मामले सामने आये जबकि 2018 में छह और 2017 में पांच मामले सामने आये थे ।
इस रोग के मामले जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं । साल 2015 से अब तक डेंगू के 9613 नये मामले सामने आये जिनमें से 23 लोगों की मौत हो गयी


Download Android App
Download iOS App



