दिल्ली-नोएडा वाले ध्यान दें! आज इन 21 रूट पर लगेगा तगड़ा जाम, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Summary :

Noida Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा की कई सड़के आज जाम रहेंगी। दिल्ली के पालम रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे निर्माण कार्य और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होने वाले VIP मूवमेंट के कारण दोपहर में कई प्रमुख मार्गों पर जाम और धीमी यातायात स्थिति बनने की संभावना है। दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ये भी बताया है कि जाम की परेशानी से बचने के लिए आपको कौन-से वैकल्पिक रास्‍तों का इस्तेमाल करना होगा। वहीं दूसरी ओर CM योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को शहर के दौरे पर आने वाले हैं, इसलिए…

Noida Traffic Advisory

Noida Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा की कई सड़के आज जाम रहेंगी। दिल्ली के पालम रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे निर्माण कार्य और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होने वाले VIP मूवमेंट के कारण दोपहर में कई प्रमुख मार्गों पर जाम और धीमी यातायात स्थिति बनने की संभावना है। दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ये भी बताया है कि जाम की परेशानी से बचने के लिए आपको कौन-से वैकल्पिक रास्‍तों का इस्तेमाल करना होगा।

वहीं दूसरी ओर CM योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को शहर के दौरे पर आने वाले हैं, इसलिए नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी है। इसके चलते गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने आने-जाने वालों के लिए एक डिटेल्ड एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Advisory In Delhi: दिल्ली में कहां-कहां बाधित रहेगी आवाजाही?

Noida Traffic Advisory
Traffic Advisory In Delhi (Image- Social Media)

पालम रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य 3 नवंबर से चल रहा है और यह कार्य अगले तीन महीनों तक जारी रहेगा। इस कारण पालम, दिल्ली कैंट, द्वारका, मंगला पुरी और धौला कुआं की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे फाटक बंद होने से भारी ट्रैफिक हो रहा है, इसलिए पुलिस ने कई डायवर्जन लागू किए हैं।

Delhi Noida Traffic Advisory: दिल्ली में क्या है नया ट्रैफिक प्लान?

  • द्वारका से दिल्ली कैंट/धौला कुआं जाने वाले यात्री, पालम-द्वारका फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें। यह सबसे कम भीड़-भाड़ वाला ऑप्शन बताया गया है।
  • मंगला पुरी से दिल्ली कैंट/धौला कुआं जाने वाले यात्री, परशुराम चौक होकर पालम फ्लाईओवर से जाएं।
  • पालम कॉलोनी से पालम फ्लाईओवर रोड की तरफ जाने वाले यात्री परशुराम चौक, मंगला पुरी और भगत चंद्र हॉस्पिटल चौक के जरिए जाएं।
  • भारी वाहनों को पालम क्षेत्र से बचकर, रिंग रोड और एनएच-48 का इस्तेमाल करने का निर्देश दिए हैं। ताकि आवासीय इलाकों में जाम न रहे।

Traffic Advisory In Noida: नोएडा में कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट?

Noida Traffic Advisory
Traffic Advisory In Noida (Image- Social Media)

गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में VIP मूवमेंट को देखते हुए, उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एक कार्यक्रम के दौरान दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बाधित रहेगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, चिल्ला/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, जीरो प्वाइंट (नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे), विश्वकर्मा मार्ग से बरौला हनुमान मंदिर यू-टर्न से सेक्टर-60 अंडरपास और नोएडा एलिवेटेड रोड जैसे मार्ग प्रभावित रहेंगे।

Noida Traffic Advisory: इन बातों का रहें ध्यान

  • ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें
  • ऑफिस या जरुरी काम के लिए घर से 30 मिनट पहले निकलें।
  • गूगल मैप और दिल्ली/नोएडा ट्रैफिक पुलिस की लाइव अपडेट चेक करते रहें।
  • भारी वाहनों वाले ड्राइवर NH-48 और रिंग रोड का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटी, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।