Delhi News: दिल्ली के सभी 7 लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सात सीटों पर 269 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतर गए है। आज (7 मई) को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। आपको बता दे, 9 मई तक उम्मीदवार नाम वापसी ले सकेंगे। जांच में नामांकन पत्र खारिज होने और नाम वापसी लेने के बाद चुनाव में बचे बाकी उम्मीदवारों को इसके बाद चुनाव चिन्ह बांट दिए जाएंगे। चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को और कांग्रेस ने पूर्व में सांसद रह चुके जयप्रकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।
आपको बता दे, बसपा समेत कई अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय भी नामांकन पत्र भरकर चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उतारा है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की ओर से सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन ने आप विधायक कुलदीप कुमार को और भाजपा ने हर्षदीप मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं नार्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से सांसद मनोज तिवारी ने लगातार तीसरी बार उम्मीदवारी कर अपना पर्चा दाखिल किया है, दूसरी तरफ कांग्रेस-आप गठबंधन से युवा नेता कन्हैया कुमार ने चुनावी जंग के मैदान में उतारा है। जगह के हिसाब से दिल्ली की सबसे बड़ी नार्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस-आप गठबंधन से पूर्व सांसद रह चुके उदित राज ने तो वही भाजपा की ओर से योगेंद्र चंदौलिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर गठबंधन की ओर से आप विधायक सहीराम ने और बीजेपी की तरफ से रामवीर सिंह विधूड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।


Download Android App
Download iOS App







