इंटरनेट पर डॉग और ट्रेन ड्राइवर की कमेस्ट्री का वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक, कहा-दिन बन गया

Summary :

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी वह अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कभी ऐसे एक्सप्रेशन बना लेते हैं कि लोगों की देखते ही हंसी छुट जाती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन पर रहने वाले एक कुत्ते और ट्रेन डाइवर की कमेस्ट्री को देख लोग भावुक हो रहे हैं। स्टेशन पर इंतजार करता दिखा कुत्ता इंटरनेट पर वायरल वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को चलती ट्रेन के अंदर भोजन से भरी प्लेट पकड़े हुए देखा जाता…

Internet melts over the bond between train driver and stray dog

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी वह अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कभी ऐसे एक्सप्रेशन बना लेते हैं कि लोगों की देखते ही हंसी छुट जाती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन पर रहने वाले एक कुत्ते और ट्रेन डाइवर की कमेस्ट्री को देख लोग भावुक हो रहे हैं।

Internet melts over the bond between train driver and stray dog
Source- Google Image

स्टेशन पर इंतजार करता दिखा कुत्ता

इंटरनेट पर वायरल वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को चलती ट्रेन के अंदर भोजन से भरी प्लेट पकड़े हुए देखा जाता है। वीडियो में आगे हम एक कुत्ते को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते हुए देख पाते है। ट्रेन स्टेशन पर जैसे ही रुकती है, कुत्ता भी रुक जाता है। इसके बाद ड्राइवर रेल से उतरकर उसे पुचकारता है और उसे ब्रेड से भरा हुआ प्लेट खिलाने लगता है। देखने वाली बात है कि इस बीच वह शांति से ट्रेन ड्राइवर के उसे खाना परोसे जाने का इंतजार करता है।

Internet melts over the bond between train driver and stray dog
Source- Google Image

नियमित रुप से देता है इंजीनियर खाना

बता दें, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो को @troller_Adi18 नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही लिखा है, “एक ट्रेन ड्राइवर ने स्टेशन पर इस कुत्ते को खाना दिया। कुत्ते को ट्रेन याद थी, और इंजीनियर नियमित रूप से भोजन लाता था। उनकी खुशी देखने लायक है”। उन्होंने आगे कहा, “कोई हर इंसान को खुश नहीं कर सकता, लेकिन दयालुता हमेशा इंसान को खुश रखती है”।

ये वीडियो @1hakankapucu अकाउंट ने शेयर की है।

वीडियो देख भावुक हुए यूजर्स

वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं यूजर्स भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दिन बन गया इस प्यारे से वीडियो को देखकर। वहीं, अन्य ने लिखा, डॉग बहुत जल्दी अटैच हो जाते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा, एक पालतू जानवर तो अब मुझे भी रखना होगा। बता दें, वीडियो को अब तक लाखों मिल देख चुके हैं जबकि सैकड़ों इसे लाइक्स मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid