नई दिल्ली: मैक्स अस्पताल के शालीमार बाग स्थित ब्रांच के लाइसेंस कैंसल होने के बाद भी अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को अस्पताल के पटपड़गंज ब्रांच से मरीज के बिल में विवाद होने की खबर आई। जिसके बाद अस्पताल ने फौरन कार्रवाई करते हुए मरीज के शिकायत के निवारण करते हुए मामला सुलझने का दावा किया है। शिकायतकर्ता अनिल शर्मा का कहना है कि बीते आठ दिसंबर को वह नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप भल्ला से स्वास्थ्य परामर्श के लिए गए थे।
जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। भर्ती होते समय अस्पताल ने हेल्थ इंश्योरेंस का कार्ड तो अपने पास रख लिया, लेकिन कुछ बताया नहीं। पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो अस्पताल ने उनसे 80 हजार रूपए नकद जमा कराने को कहा। इसके नहीं होने पर छुटटी नहीं होने की बात भी कही। इस पर अस्पताल का कहना है कि मरीज के साथ संवादहीनता हो गई थी। लेकिन इसे अब सुलझा लिया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



