पेड न्यूज मामले में चार अभ्यर्थियों को नोटिस जारी

Summary :

चंद्राकर तथा धमतरी की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना साहू को उक्त समाचार के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए समिति के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। 

छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन-2018 के तहत धमतरी जिले में पेड न्यूज से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में जिला प्रशासन ने चार अभ्यार्थियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने कहा है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अध्यक्ष मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति डॉ।

सी.आर. प्रसन्ना ने दो नवम्बर को एक समाचार पत्र के धमतरी संस्करण में प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्ट््या पेड न्यूज प्रतीत होने का उल्लेख करते हुए सिहावा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भामा पिंकी शिवराज शाह, कुरूद से भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर तथा धमतरी की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना साहू को उक्त समाचार के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए समिति के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

इसी तरह आज एक दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार को समिति ने संज्ञान में लेते हुए कुरूद निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चंद्राकर को नोटिस जारी कर उन्हें समिति में अपना पक्ष निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने कहा गया है।

Desk Team