नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली नगर निगम को घर-घर जाकर छापेमारी करने का आदेश दिया है। साथ ही सड़कों को जाममुक्त करने व अतिक्रमणों को हटाने का आदेश दिया है। दरअसल गुरुवार को राजनिवास पर कौशंबी और आनंद विहार (बस, मेट्रो एवं रेलवे तीनों टर्मिनल) में यातायात प्रबंधन और पर्यावरण के मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने एलजी को बताया कि आनंद विहार दो औद्योगिक क्षेत्रों साहिबाबाद और पटपड़गंज से घिरा हुआ है। यहां उद्योगों को चलाने के लिए अस्वीकृत ईंधन का प्रयोग होता है। साथ ही कूड़ा-करकट भी जलाए जा रहे हैं। इसपर एलजी ने पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी एवं संबंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्रों में अस्वीकृत ईंधन के प्रयोग को रोकने के लिए घर-घर जांच एवं गश्त करने की सलाह दी। ईपीसीए अध्यक्ष डॉ. भूरेलाल ने बताया कि कौशांबी में स्वच्छता के लिए मेट्रो यूरिनल लगा रहा है।
इसपर एलजी ने जल्द काम पूरा करने के साथ साइटों पर धूल नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव करने को कहा। वहीं एलजी ने ईस्ट एमसीडी आयुक्त और पीडब्ल्यूडी को आनंद विहार बस को पक्का करने के निर्देश दिया। इसके अलावा डॉ. भूरेलाल के सुझाव पर मेन रोड पर ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किंग जोन घोषित करने व सड़कों पर बस व अन्य वाहनों को खड़ा न करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य प्रयास के भी निर्देश दिए।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Download Android App
Download iOS App



