NSUI : महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बुधवार को संसद मार्ग पुलिस थाने का घेराव किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस उपायुक्त ने 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज करने का मौखिक आश्वासन दिया।
जाखड़ ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी आवाज उठा रही थीं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि यदि निर्धारित समय में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो विनोद जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दोबारा थाने पहुंचेगा। संगठन ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उचित कार्रवाई होने तक वह लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी मांग उठाता रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




