Sitapur News: कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का बनीं एक दिन की BSA, शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव

Summary :

Sitapur News: सीतापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन की कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई।

Sitapur News: सीतापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन की कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बीएसए की कुर्सी पर बैठकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर अपने विचार रखे।

स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

एक दिन की जिम्मेदारी संभालते हुए अनुष्का ने परिषदीय स्कूलों में पर्याप्त कक्षा-कक्ष बनाने और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा अनुष्का ने विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या में तैनाती, ड्रेस कोड का पालन और स्कूलों को समय पर सरकारी धनराशि उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे भी उठाए।

बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना अभियान का उद्देश्य

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक कामकाज की जानकारी देना और उनमें फैसले लेने की क्षमता विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुलकर अपने विचार रखने का अवसर मिलता है। साथ ही, इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रेरित होती हैं।

यह भी पढ़ें: SP Rebel MLAs Join BJP: कौन हैं राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी? जिन्होंने सपा छोड़ थामा BJP का दामन?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।