SP Rebel MLAs Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सपा के तीन बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसमें अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या की गोसाईगंज सीट से अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।
जिला संवाददाता माता प्रसाद शुक्ला के अनुसार, तीनों विधायकों ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
रामचरितमानस के अपमान से आहत – अभय सिंह
इस मौके पर विधायक अभय सिंह ने कहा, “जो भगवान राम का विरोध करेंगे, हम उनके विरोधी हो जाएंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बारे में जन-जन तक हिंदी और अवधी में पहुंचाने वाले तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस को जलाया जाए, फाड़ा जाए और इस पर कोई टिप्पणी न की जाए, ये उचित नहीं है।” उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए ज्वाइन की क्योंकि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” ही सही रास्ता है।
15 साल से सपा विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह
गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह 15 साल से लगातार सपा से विधायक हैं। उन्होंने 2012, 2017 और 2022 के तीनों विधानसभा चुनाव जीते हैं। 2022 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 6963 वोटों से हराया था। अभय सिंह 2012 और 2022 में दो बार विधायक रहे हैं, जबकि विनोद चतुर्वेदी 2007 और 2022 में दो बार विधायक चुने गए।
बताया जा रहा है कि पिछले साल राज्यसभा चुनाव में राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था, जिसके बाद से सपा से उनकी दूरी बढ़ गई थी और विधानसभा में उन्हें असंबद्ध विधायक घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2026: कब होंगे चुनाव? हाईकोर्ट का 3 महीने में कराने का आदेश


Download Android App
Download iOS App




