नई दिल्ली : राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के पास आवेदन करने का समय खत्म हो गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा तय तिथि के अनुसार 7 जनवरी सोमवार को सामान्य वर्ग ने अंतिम बार आवेदन लिए गए। जानकारी के मुताबिक कुछ निजी स्कूलों में सामान्य वर्ग की अधिकतर सीटों पर आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं कुछ स्कूलों में कई सीटों पर आवेदन नहीं मिले। अब निजी स्कूलों द्वारा ओपन सीटों पर आवेदन मंगाए जाएंगे। जबकि 4 जनवरी को दाखिले के लिए पहली सूची जारी की जाएगी।
9 को ईडब्ल्यूएस दाखिले का नोटिफिकेशन
शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक ईडब्ल्यूएस और डीजी वर्ग के दाखिले के लिए 9 जनवरी बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
ईडब्ल्यूएस के दाखिले शिक्षा निदेशालय द्वारा ड्रॉ प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे, इसलिए सभी निजी स्कूलों को ईडब्ल्यूएस दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



