भुवनेश्वर : ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में सात नक्सली मार गिराए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (आपरेशंस) आर.पी. कोच ने सोमवार को कहा, ”कंधमाल के गोलंकी गांव के सुदुकुम्पा जंगल में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए।”
उन्होंने आगे कहा, ”जबकि, बलांगीर जिले के दुडकमल गांव में दो नक्सली मारे गए।” कोच ने कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इलाके से एके-47 और इंसास सहित नौ राइफलें और अन्य हथियार बरामद किए। जंगली इलाकों में अभियान अब भी जारी है। पुलिस महानिदेशक आर.पी. शर्मा ने इसे ओडिशा पुलिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन बताया। शर्मा ने कहा कि यह टीम का शानदार प्रयास है। जिला पुलिस अधीक्षकों ने साहस और आत्मविश्वास के साथ टीम का नेतृत्व किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



