नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले पार्टी की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को पूर्णराज्य को लेकर पत्र लिखा गया था लेकिन इसका कोई जवाब नही मिलने से नाराज आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि एक लंबे समय से पूर्णराज्य की मांग को उठा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को पार्टी ने भाजपा मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। भारतीय जनता पार्टी ने भी जो समय-समय पर दिल्ली की जनता से पूर्णराज्य का दर्जा देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता के साथ पूर्णराज्य के मुद्दे पर जो धोखा किया है, उसके मद्देनजर आप आगामी 13 मार्च को भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र को जलायेगी।


Download Android App
Download iOS App



