दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ़्तार पकड़ी है, ऐसे में एम्स ने अपने सभी सेंटर की ओपीडी बंद कर दी है। मेडिकल अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि इमरजेंसी और सेमी-इमरजेंसी मरीजों के लिए पर्याप्त बेड मुहैया कराने के लिए ओपीडी और जनरल-प्राइवेट वार्ड को अस्पताल प्रशासन ने बंद करने का फैसला लिया है।
इस आदेश के बाद अगले दो हफ्तों तक ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड बंद रहेंगे। जनरल और प्राइवेट वार्ड में भर्ती इमरजेंसी और सेमी-इमरजेंसी मरीजों का इलाज जारी रहेगा। इमरजेंसी मरीजों को बेड नहीं मिल पाने के कारण दिल्ली एम्स ने ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड को बंद करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में कुछ दिनों में कोरोना के मामले में गिरावट के बाद एक बार फिर इजाफ हुआ है। मंगलवार को दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 2,312 मामले सामने आए हैं। जबकि 18 लोगों ने अपनी जान गवा दी। वहीं 1050 लोगों ने लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 78,357 नए मामले आए हैं, जिससे देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,69,523 हो गई है। देश में 1,045 नई मौतों के साथ अब तक कुल 66,333 मरीज कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



