पटना : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की मनुवादी व्यवस्था को बदलना होगा। गांधी मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित कर उन्होंने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार को हटाने के लिएविपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत है। गठबंधन वैसा होना चाहिए जो सरकार के विरोध में एकजुटता रहे न कि अवसरवाद।
बिहार में पिछले चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन बना। उस समय लालू प्रसाद यादव एवं नीतीश कुमार एक साथ हुए, लेकिन कुछ ही समय बाद महागठबंधन टूट गया। नीतीश कुमार अवसरवादी नेता हैं। कुर्सी पर बरकरार रहने के लिए उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया। बिहार में कौन-सा गठबंध होना चाहिए यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पांच साल पूर्व इसी गांधी मैदान से भाजपा ने कांग्रेस शासन को हटाने के लिए हुकार भरी थी। कांग्रेस शासन खत्म हुआ, लेकिन देश के समक्ष महंगाई, भ्रष्टïचार जस का तस रहा।
केन्द्र की एनडीए सरकार के साढ़े चार वर्षों के शासनकाल में डीजल, पेट्रोल एवं गैस की कीमतों में उछाल आया। राफेल डील में घोटाला हुआ। राफेल मुद्दे पर संसदमें बात न होकर अनिल अंबानी, अमित शाह जैसे कुछ खास लोगों के बीच एकांत में बातें होती है। केन्द्र सरकार को बताना चाहिए कि जो बैंक से लोन लिया उससे पैसा जमा कराने के लिए कौन-सा काम कियाजा रहा है। देश में बलात्कार, मॉब लिचिंग की घटनाएं घट रही है।
गौ को माता मानने वालों को उसकी अंतिम संस्कार भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर आदिवासी, किसानों का जमीन छिना जा रहा है। इस सरकार में आवाज उठाने वालों को दबाया जाता है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्ष् ोत्र बनारस स्थित बीएचयू की छात्राएं प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठायी उसे दबाया गया। देश से जाति को खत्म करना होगा तभी देश का लोकतंत्र बच पायेगा। रैली को पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के अलावे राजद के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, आलोक मेहता समेत अन्य ने संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



