ऐसा कहा जाता है कि रिश्तों की डोर बड़ी नाजुक होती है। छोटी सी गलती की वजह से कब रिश्ते में कड़वाहट आ जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जब एक लड़की शादी करके दूसरे घर जाती है तो उसे ससुराल के सभी लोगों के साथ बनाकर रखनी पड़ती है। खासतौर पर अपनी सास और ननद के साथ। वैसे तो ननद-भाभी का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है लेकिन इनके बीच कब छोटी सी बता को लेकर गुसताखी हो जाए कोई नहीं बता सकता है। लेकिन जरूरी नहीं सभी ननद-भाभी के रिश्ते ऐसे होते है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की ननद-भाभी की जोडिय़ों के बारे में जो एक-दूसरे के साथ अच्छी दोस्ती का रिश्ता कायम करती है।
1.करीना कपूर खान- सोहा अली खान
करीना कपूर की ननद सोहा अली खान हैं। इन दोनों के बीच काफी अच्छी खासी बॉन्डिंग है। इनके बीच अक्सर दो बहनों जैसा प्यार देखने को मिलता है। वीकेंड पर अक्सर करीना और सोहा को अक्सर साथ धूमते हुए देखा जाता है।
2.सोनाक्षी सिन्हा और तरुणा अग्रवाल
सोनाक्षी सिंहा की भाभी का नाम तरूणा अग्रवाल है। तरूण ने 2015 में सोनाक्षी के बड़े भाई कुश से शादी की थी। सोनाक्षी अपनी भाभी के साथ बिल्कुल बहनो जैसा व्यवहार करती हैं।
3.ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा
ऐश्वर्या और श्वेता का रिश्ता भी काफी प्यारा है। यह दोनों बड़े प्यार से साथ में रहती हैं। यदि किसी पार्टी या फिर इवेंट में जाती है तो काफी खुश नजर आती हैं एक साथ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय की अपनी सास के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
4.ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने खूबसूरत एक्ट्रेस ट्ंविकल खन्ना से शादी की थी। बता दें कि ट्ंविकल खन्ना उस समय की सबसे खूबसूरत हीरोइन में से एक रही हैं और उनकी सुंदरता आज भी बरकरार है। वहीं, ट्ंविकल खन्ना की ननद अलका भाटिया भी बेहद खूबसूरत हैं। अलका की हाल ही में शादी हुई है।
5.अनुष्का शर्मा और भावना कोहली ढिंगरा
विराट कोहाली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे मे हर कोई जानता है लेकिन विराट की बहन भावना कोहली के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। भावना एकदम अपनी भाभी अनुष्का को एक छोटी बहन की तरह प्यार करती हैं। जबकि ये दोनों एक साथ ज्यादा बार दिखाई नहीं देती हैं।
6.गौरी खान और शहनाज
गौरी खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सफल हीरो शाहरुख खान की पत्नी है। गौरी खान का रिश्ता भी अपनी ननद शहनाज काफी खूबसूरत है। यह दोनों बिल्कुल अच्छे दोस्तों की तरह रहती है।


Download Android App
Download iOS App










