दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीतलहर के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण अब घरों में भी ठिठुरन महसूस की जाने लगी है। इसी कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। ठंड से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग हीटर और कंबल छोड़ घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी सुबह ऑफिस निकलने वाले और एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को हो रही है। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोग को बाहर जाते हुए सिर कवर करने की सलाह दी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को ठंड से बचने के लिए और अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी लेकिन इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। कोहरे के कारण शहर में काफी देर तक अंधेरा छाया रहेगा। इस बीच शहर में शीतलहर चल रही है, जिस कारण मौसम में ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिल्लीवाले इस समय शीतलहर, कोहरे और धुंध का ट्रिपल अटैक झेल रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ है। pic.twitter.com/h4RhRMh4vB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2025
दिसंबर में अत्याधिक वर्षा का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, 1997 के बाद से अब तक सबसे अधिक बारिश दिसंबर 2024 में हो चुकी है। मौसम विभाग और एक्सपर्ट के अनुसार दरअसल इस बारिश की वजह एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन रहा। इन दोनों सिस्टम की वजह से नॉर्थ और सेंट्रल इंडिया में नमी बढ़ी और बारिश हुई। मौसम विभग के अनुसार दिसंबर में सामान्य तौर पर राजधानी में 8.1 एमएम बारिश होती है। लेकिन एक ही दिन में इतनी अधिक बारिश असामान्य है। 24 घंटे में ही पूरे महीने होने वाली बारिश से पांच गुणा अधिक बारिश हुई।


Download Android App
Download iOS App



