नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोकसभा चुनाव सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अगर भगवान महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना नहीं की होती तो शायद ही आज हम अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में जान पाते क्योंकि कुछ राजनैतिक दलों ने वाल्मीकि समाज को वोटों के लिए अलग-थलग करने का कार्य लंबे समय से किया है।
प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि वे किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उनका संकल्प है कि समाज में सभी को उनका उचित हक मिले। सभी आगे बढ़ें और एक मजबूत भारत का निर्माण करें। सम्मेलन में लोकसभा सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मैं जब भी किसी वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में जाता हूं तो मेरा हृदय से उन्हें प्रणाम करने का मन करता है।


Download Android App
Download iOS App



