महाराष्ट्र कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का टिकट देने पर भाजपा पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि अगर महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती।
जमानत पर चल रही ठाकुर अपने बयान को लेकर निशाने पर है कि तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के प्रमुख करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए क्योंकि मालेगांव विस्फोट की जांच के समय उन्हें ‘यातनाएं’ देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, ”भाजपा बेशरमी से ऐसे व्यक्ति की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है जो आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आरोपी है।’’
हेमंत करकरे को श्राप’ वाले प्रज्ञा के बयान की चौतरफा निंदा !
उन्होंने कहा, ”जवानों के बलिदान पर वोट मांग रहे भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके बयान के बाद देश से माफी मांगने की जरुरत महसूस नहीं हुई।” उन्होंने करकरे के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आक्रोश के बावजूद ठाकुर को ना हटाने के लिए भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि पार्टी ”आतंकवाद का समर्थन” करती है।


Download Android App
Download iOS App




