नई दिल्ली : यदि कोई पूछे कि दिल्ली सरकार की पिछले साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है तो मुझे कहने में कोई हिचक नहीं होगी कि आउटकम बजट का सफलतापूर्वक संचालन, हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आउटकम बजट रिपोर्ट 2019-20 के विमोचन अवसर पर ये विचार रखे।
इस रिपोर्ट में आउटकम बजट के नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर सिसोदिया ने उदाहरण देते हुए कहा कि यह आसान काम नहीं था कि किसी डिपार्टमेंट को पैसा देते वक्त ये पूछना कि आप इस पैसे का क्या करोगे? पहले ये सवाल आता था कि हमें स्कूल में लाइब्रेरी बनानी है और किताबें खरीदनी हैं।
आप हमें 10 करोड़ रुपए दे दीजिए। इस पर प्लानिंग डिपार्टमेंट का ये पूछना तो ठीक था कि कितनी लाइब्रेरी खोलोगे और कितने स्कूलों में खोलोगे। लेकिन अब ये भी पूछा जाता है कि इन किताबों को कितने बच्चे पढ़ेंगे। कितने बच्चों को इसका लाभ होगा। लाइब्रेरी बन जाने के बाद भी पूछा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



