पन्ना नगरपालिका ने मांगी बाहर जाने वाले हीरों में रॉयल्टी

Summary :

नगर निगम एवं पन्ना नगरपालिका महत्वपूर्ण इकाई हैं, जो मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराती है। संभागायुक्त श्री दुबे ने कहा कि उच्चस्तरीय सुदृढ़ अमले की जरूरत है।

दुनिया भर में अपने हीरों की उच्च गुणवत्ता के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की नगरपालिका ने बाहर जाने वाले हीरों में अपने लिए रॉयल्टी की मांग की है। राज्य वित आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी एवं सांसद लक्ष्मीनारायण यादव की उपस्थिति में कल यहां सागर संभाग की नगरीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं की बैठक में ये मांग रखी गई। इस अवसर पर संभागायुक्त मनोहर दुबे की मौजूदगी में पन्ना नगरपालिका प्रतिनिधियों ने कहा कि नगरपालिका द्वारा गोसदन की व्यवस्थायें की जा रही हैं,

नगरपालिका का भवन भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पन्ना से बाहर जाने वाले हीरों में नगरपालिका को रॉयल्टी प्रदान की जाये। अध्यक्ष श्री कोठारी ने कहा कि नगर पंचायत, नगर निगम एवं नगरपालिका महत्वपूर्ण इकाई हैं, जो मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराती है। संभागायुक्त श्री दुबे ने कहा कि उच्चस्तरीय सुदृढ़ अमले की जरूरत है। इसके अलावा विभिन्न कर ऑनलाईन नगरपालिका में भेजे जा सकें, ऐसी व्यवस्था निर्मित करने के उन्होंने सुझाव दिये।

Desk Team