कोलकाता : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने इस वर्ष अप्रैल से 12 अक्टूबर तक अपने कोयले का 84 प्रतिशत केवल बिजली क्षेत्र को दिया। खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने शनिवार को कहा कि सीआईएल हर दिन बिजली संयंत्रों को 13.4 लाख टन कोयले की आपूर्ति कर रहा है। अप्रैल, 2018 से लेकर 12 अक्टूबर, 2018 तक सीआईएल ने हर दिन विद्युत क्षेत्र को औसतन 12.7 लाख टन कोयले की आपूर्ति की। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 11.6 लाख टन प्रतिदिन का था।
यह करीब नौ प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। हाल में बिजली व्यापार क्षेत्र से जुड़े संगठन इंडियन कैपटिव पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईसीपीपीए) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखकर कोयले की उपलब्धता एवं उसकी आपूर्ति के मुद्दे को सुलझाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था।


Download Android App
Download iOS App



