एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में सोमवार को हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने आम नागरिकों और हेड कॉन्सटेबल को मौत पर दुख जताया है। ओवैसी ने कहा कि यह देश के लिए शर्म की बात है कि जब विदेशी गणमान्य व्यक्ति यहां की यात्रा पर थे तब हिंसा भड़क उठी।
बता दे कि सीएए के विरोध और समर्थन को लेकर कल दिल्ली में चार जगहों पर हिंसा भड़क उठी।हिंसक झड़पों के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 4 लोगों की मौत हो गई तथा जिले के पुलिस उपायुक्त समेत कई लोग घायल हुए हैं। इस इलाके में दोपहर बाद हुई हिंसकों झाड़पो के बाद अब भी हालत बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएमयू में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में एनएचआरसी की सिफारिशों का का पालन करने के दिए निर्देश
उल्लेखनीय है कि शनिवार-रविवार से धीरे-धीरे फैली दंगों की आग ने सोमवार को विकराल रूप धारण कर लिया। सीएए के विरोध और पक्ष में जुटी भीड़ आमने-सामने आ गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग हुई।


Download Android App
Download iOS App



