Paharganj Spa Sex Racket: स्पा के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का काला धंधा, पहाड़गंज में पुलिस की छापेमारी; 4 गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज के ढांडा इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नबी करीम थाना पुलिस ने मुल्तानी ढांडा की गली नंबर-3 में छापा मारकर 8 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और रैकेट चलाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नबी करीम थना पुलिस ने पहाड़गंज के ढांडा इलाके में कार्रवाई की और वहां से 8 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा रैकेट चलाने वाले के आरोप में 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने स्पा सेंटर से मामले से जुड़े सभी सबूत भी जब्त कर लिए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह छापा मुल्तानी ढांडा की गली नंबर-3 में मकान नंबर 9139 की दूसरी और तीसरी मंजिल पर मारा गया। पुलिस को खबर मिली थी कि वहां स्पा के नाम पर कुछ गलत काम हो रहा है। इसे पक्का करने के लिए पुलिस ने पहले अपना एक आदमी नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। जब सच्चाई पक्की हो गई, तब वहां छापा मारा गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

Paharganj Spa Sex Racket
Paharganj Spa Sex Racket (Source: Social Media)

पुलिस ने इस मामले में स्पा के मालिक विवेक कुमार (27 साल), मैनेजर दशरथ मंडल (36 साल), अमन (20 साल) और गुड्डू कर्मकार (27 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपनी गलती मान ली है कि वे स्पा में गैर-कानूनी काम करवा रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह काम कितने दिनों से चल रहा था और इन लोगों के साथ और कौन-कौन मिला हुआ है।

ITP Act के तहत मामला दर्ज

नबी करीम थाने में इस घटना को लेकर केस (FIR नंबर 419/2026) दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों पर अनैतिक देह व्यापार रोकथाम कानून (ITP Act) की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के बाद पुलिस ने मौके से सारे जरूरी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। अब जांच टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता चल सके। जिन महिलाओं को वहां से निकाला गया है, उनके मामले में भी पुलिस नियमों के हिसाब से आगे का काम कर रही है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।